जमशेदपुर, झारखंड।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा की संस्तुति पर झारखंड के प्रदेश सचिव आतिफ खान एवं कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान के नेतृत्व मे संगठन के विस्तार एवं मजबूती को ध्यान मे रखते हुए सर्व सम्मति से जिला कमिटी का गठन करते हुए न्यूज 5 ए एम के संपादक इनायत तबरेज को जमशेदपुर इकाई का जिला अध्यक्ष एवं APN न्यूज के पत्रकार मंटू कुमार शर्मा को जिला महासचिव बनाया गया।
इसी क्रम मे पूर्व जिला सचिव आनन्द प्रसाद को संगठन के प्रति समर्पित कार्यों को देखते हुए उसकी पदोन्नति कर कोल्हान उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नई जिला कमिटी में जिला अध्यक्ष - इनायत तबरेज, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष- मोहम्मद कलीमुल्लाह, जिला उपाध्यक्ष- विश्वजीत नन्दा एवं जाफर ईमाम, जिला महासचिव- मंटू कुमार शर्मा, जिला सचिव- मोहम्मद सद्दाम पद पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों से आशा व्यक्ति की है कि सभी पदाधिकारी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मे शहर से ले कर गांव तक सभी पत्रकारों को जोड़ कर पत्रकार हिट की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सदेव तत्पर रहेंगे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इनायत तबरेज ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है मैं उसका सदेव निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा।
इनायत तबरेज को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा महिला विंग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधु सिन्हा प्रदेश सचिव विजय दत पिंटू प्रदेश सचिव आतिफ खान कोल्हान अध्यक्ष सलमान खान एवं एसोसिएशन के सभी गणमान्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.