Tranding

गौरव कुमार (आर एस मंडले) को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश बनाया गया

नर्मदापुरम(होशंगाबाद), मध्य प्रदेश।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं राष्ट्रीय सचिव मसूद जावेद कादरी की संस्तुति पर मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मो. अशफाक आरिफ खान ने ग्राम पिपरिया निवासी वरिष्ठ पत्रकार गौरव कुमार (आर एस मंडले) - जिला संवाददाता - नर्मदापुरम (होशंगाबाद) मध्यप्रदेश उमंग समाचार पत्रिका को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम (होशंगाबाद) मध्यप्रदेश बनाया गया है एवं आशा व्यक्त की है कि वह इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में शहर से लेकर गांव के सभी पत्रकारों को जोड़ कर पत्रकार हित की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सदैव तत्पर रहेंगे।

गौरव कुमार(आर एस मंडले) ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसका मैं सदैव निष्ठापूर्वक निर्वहन करुंगा। एसोसिएशन के आदेश एवं निर्देश को शत प्रतिशत अनुपालन करुंगा।

गौरव कुमार(आर एस मंडले) को जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम (होशंगाबाद), मध्य प्रदेश बनाये जाने पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. परवेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव गिरीराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, राष्ट्रीय कांउसिल सदस्य मो एजाजुल हक, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश मो. अश्फाक आरिफ, प्रदेश अध्यक्ष केरल अब्दुल जलील टी. ए, प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक इमरान खान, प्रदेश अध्यक्ष मराठवाडा मोहम्मद ताबिश, संजय कुमार राजपूत (अग्नि बाण), विकास गौतम (राज एक्सप्रेस), सचिन शर्मा (खबर भारतवर्ष), सूरज राजपूत (बंसल न्यूज) मूलचंद मेडोनिया (कबीर मिशन भारत), राजेश सोनी (स्वदेश), चन्दन भाई (बोलता भारत), संदीप मेहरा (डेली ब्लास्ट) आदि पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.