धनंजय शर्मा
बांसडीह, बलिया, उत्तर प्रदेश।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर बघौता में पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि फूलन देवी ने एक गरीब मल्लाह परिवार से उठकर उत्पीड़न, जातिवाद, और पितृसत्ता के खिलाफ अदम्य साहस के साथ लड़ाई लड़ी। चंबल के बीहड़ों से संसद तक का उनका सफर नारी शक्ति और सामाजिक न्याय का प्रेरणादायी प्रतीक है। उनके संघर्ष और बलिदान ने लाखों महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी।
आज, 25 जुलाई 2025, उनकी 24वीं पुण्यतिथि पर, हम उनके योगदान को याद करते हैं और उनके आदर्शों को जीवित रखने का संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष रामबृक्ष चौधरी निषाद, संचालनकर्ता मंटू साहनी, प्रधान रविशंकर, रमेश बिंद , प्रधान जितेंद्र , प्रधान रोहित, सुजीत बिंद, शिवानंद बिंद, राम प्यारे निषाद , मनोज वर्मा , विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव अमित सिंह , महासचिव चंद्रशेखर यादव ,सपा नेता विनय गोंड, भगवान वर्मा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेरुआरबरी अशोक यादव, पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.