भारत समाचार न्यूज एजेंसी
रांची, झारखंड ।
झारखंड आंदोलन के प्रणेता, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का आज दिनांक 4 अगस्त को प्रातः 8:56 बजे दुखद निधन हो गया। उनके निधन से सम्पूर्ण झारखंड में शोक की लहर है। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इसे झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
राष्ट्रीय सचिव (महिला विंग) श्रीमती मधु सिन्हा ने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और 'अबुआ राज' की संकल्पना के संस्थापक दिशोम गुरु का जाना न केवल झारखंड के लिए, बल्कि पूरे आदिवासी समाज और संघर्षशील लोगों के लिए गहरा आघात है। उनका संघर्ष, त्याग और नेतृत्व कभी भुलाया नहीं जा सकता।"
प्रदेश अध्यक्ष श्री देवानंद सिन्हा ने अपने शोक संदेश में कहा" झारखंड में चाहे जिसकी भी सरकार रही हो, असली पथ-प्रदर्शक और मार्गदर्शक केवल शिबू सोरेन जी ही थे। उनकी विरासत और विचारों को आगे ले जाना हर झारखंडी नेता का कर्तव्य बनता है।"
प्रदेश सचिव श्री विजय दत्त पिन्टू ने कहा शिबू सोरेन जी ही झारखंड की जनता के असली दुख-दर्द को समझते थे। उन्होंने जिस उद्देश्य से झारखंड राज्य का निर्माण करवाया, आज वह अधूरा सपना हमारे सामने चुनौती बनकर खड़ा है। अब यह हम सभी झारखंडवासियों की जिम्मेदारी है कि गुरुजी के सपनों का 'अबुआ राज' साकार करें।"
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव भगवान तिवारी, प्रदेश महासचिव रफी समी, प्रदेश सचिव आतिफ खान, जिलाध्यक्ष रांची विपिन कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष रामगढ़ सुजित कुमार सिन्हा, देवघर जिलाध्यक्ष मुन्ना कापरी, कोल्हान अध्यक्ष, जमशेदपुर अध्यक्ष, काजल मेहता, एवं अन्य पत्रकार बंधुओं ने दिवंगत दिशोम गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल दें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.