शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया बिहार।
एक विवाहिता कोअपने पति के अवैध संबंध का विरोध करना बहुत महंगा पड़ गया, उसकी जीवनलीला ही समाप्त हो गई। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि नवतन थाना क्षेत्र के वर्धा पंचायत के मड़वाहा सिहुलिया गांव के एक तीन बच्चे की मां की हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी मृतिका के पिता,
दक्षिण तेलुहा सतीटोला निवासी,भिखारी सहनी ने दर्ज कराई है।प्राथमिकी में मृतिका के पति,मड़वाहा सिहुलिया गांव निवासी,बृजेश साहनी, उमेश साहनी,सीताराम साहनी
सरोज देवी फुल कुमारी देवी सहित आठ लोगों को प्राथमिकिअभियुक्त बनाया गया है। मिट्टी का के पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी लड़की नीलम देवी के शादी 9 वर्ष पूर्व बृजेश सहनी से हिंदू रीति रिवाज के साथ सभी आवश्यक सामानों को देखकर किया गया था। विवाहिता के पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है, अपने पति को उसके साथ अवैध संबंध बनाते वक्त देखा था,इसका विरोध किया, जिससे उसको मौत के घाट उतार दिया गया। थाना अध्यक्ष,प्रमोद कुमार पासवान ने संवाददाता को बताया कि पिता ने आवेदन दिया है,इस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.