Tranding

भीमपुरा पुलिस ने गोवध व पशुक्रूरता से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष भीमपुरा हितेश कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक– 14.08.2025 को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 दुर्गेश मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर किड़िहरापुर चट्टी रेलवे क्रासिंग के पास से अभियुक्त राहुल यादव पुत्र स्व0 चन्द्रशेखर यादव निवासी ग्राम कसारा(भजेवा) थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 20 वर्ष को समय लगभग 05.49 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 अदद पिकप वाहन में लदे 03 राशि गोवंश (02 राशि गाय व 01राशि बछड़ा), 01 अदद मोबाइल फोन व जामातलाशी का 220 रुपये नकद बरामद हुआ । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-180/25 धारा-3/5क/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेज दिया गया। तथा बरामद पिकप वाहन को नियमानुसार अन्तर्गत धारा 207 MV Act में कार्यवाही की गयी ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
150

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.