शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक दहेजलोभियों ने एक विवाहिता को चारपहिया वाहन,नगद 2 लाख रुपया के लिए घर से मारपीटकर निकाल दिया। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि लौंरिया थाना क्षेत्र के तेलपुर के वार्ड 6 की है। मामले में तेलपुर निवासी नौशादआलम की पत्नी, नसरीन बेगम ने पति नौशाद आलम,मेराजअहमद,नसीमां बेगम,गुलजार बेगम,कौशर इमाम,रुखसाना बेगम,डुमरा निवासी न्याजअहमद, रामनगर मांगुराहा निवासी, शाहिना बेगम के खिलाफ लोरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।नासरीन बेगम ने पुलिस से बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2003 में नौशाद आलम से हुई थी। शादी के बाद वह एक बच्चे को जनम दिया।बच्चा होने के बाद ससुराल वाले दहेज में चारपहिया वाहन और 2 लाख रुपया नगद की मांग कर रहे थे,साथ ही इसके लिए रोजाना प्रताड़ित कर रहे थे,इसके लिए कई बार गांव में पंचायती भी हुई,लेकिन लड़का पक्ष वाले नहीं माने।कुछ दिन पहले ससुराल वाले सभीआरोपित एक स्वर से दहेज की मांग करने लगे,इनकार करने पर मारपीटकर गाली गलौज कर घर से बाहर निकाल दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.