Tranding

बिहार-बंगाल तक सक्रिय गो-तस्कर गिरोह का सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरोपी से चोरी की अपाची मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

गिरोह क्रूरतापूर्वक पशुओं को पिकअप में बांधकर तेज रफ्तार में ले जाता था

गिरफ्तार सलीम पर गोवध और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद पुलिस को गौ तस्कर गिरोह पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता मिली है। बिहार और बंगाल तक सक्रिय अन्तरजनपदीय गो-तस्कर गिरोह के शातिर अपराधी सलीम पुत्र रहमतुल्ला, निवासी पकड़ी खुर्द, थाना कोतवाली महराजगंज (हालपता छपिया थाना भिटौली, जनपद महराजगंज), उम्र लगभग 30 वर्ष को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं -मु.अ.सं. 287/2019 धारा 3/8 गोहत्या निवारण अधिनियम, थाना छपिया, जनपद गोण्डा

-मु.अ.सं. 289/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना छपिया, जनपद गोण्डा

-मु.अ.सं. 20/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज

-मु.अ.सं. 213/25 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना श्यामदेउरवा

-मु.अ.सं. 265/25 धारा 109(1), 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना श्यामदेउरवा, महराजगंज

और यह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

घटना के मुताबिक, 24/25 जुलाई की रात सफेद रंग की पिकअप (UP 57 BT 5842) पर क्रूरतापूर्वक गोवंशीय पशुओं को बांधकर बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। रास्ते में वाहन खराब होने पर पुलिस ने 5 गोवंशीय पशुओं से लदी गाड़ी बरामद की थी, जिसमें एक पशु की मृत्यु भी हो गई थी। इस घटना पर थाना श्यामदेउरवा में मामला दर्ज कर वाहन चालक और तस्करों की तलाश शुरू की गई।

इसी सिलसिले में बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी सलीम ने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे सेमरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की एक अदद बिना नम्बर का अपाची मोटरसाईकिल, एक अदद अवैध देशी तमन्चा .315 बोर व 2 खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर, दो अदद मोबाईल फोन क्रमशः एक सादा की-पैड मोबाईल एवं एक एन्ड्रायड फोन तथा 720 रुपया नगद बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह संगठित होकर विभिन्न जनपदो व भिन्न भिन्न स्थानो से गोवंशीय पशुओं को पकड़कर तेज रफ्तार पिकअप वाहनों में लादकर बिहार और बंगाल तक तस्करी करता था।पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांध दिया जाता और रास्ते में पुलिस या आम नागरिकों द्वारा रोकने पर यह गिरोह जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूकता था।

गिरफ्तार करने वाली टीम मे क्रमशः

एस0ओ0जी प्रभारी योगेश कुमार सिंह जनपद महराजगंज,श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह जनपद महराजगंज। परतावल चौकी प्रभारी उ0नि0 अमित कुमार सिंह, उ0नि0 सच्चिदानन्द थाना भिटौली जनपद महराजगंज। हे0का0 कैलाश द्विवेदी स्वाट टीम जनपद महराजगंज, हे0का0 धीरेन्द्र कुमार मिश्रा स्वाट टीम जनपद महराजगंज, हे0का0 संदीप कुमार भाष्कर स्वाट टीम जनपद महराजंगज, हे0का0 शैलेन्द्र त्रिपाठी एस0ओ0जी0 टीम जनपद महराजगंज, हे0का0 कुतुबुद्दीन एस0ओ0जी टीम जनपद महराजंगज, हे0का0 विद्यासागर थाना भिटौली, हे0का0 रविप्रताप सिंह थाना भिटौली, का0 निर्भय कुमार थाना श्यामदेउरवा, का0 मनीष सिहं थाना श्यामदेउरवा, का0 पंकज यादव थाना श्यामदेउरवा, का0 आशीष यादव थाना श्यामदेउरवा शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.