ब्यूरो चीफ फुरकान कुरैशी एडवोकेट
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
गुड़म्बा पुलिस को दो वांछित वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है। दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया इंस्पेक्टर प्रभातेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार किया। वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। वहीं, दूसरे आरोपी मो. शब्बीर पर गोवध निवारण अधिनियम, गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, और विद्युत अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वह भी न्यायालय से वारंटित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने रविवार को उनके पते से गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल थे उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर ,उपनिरीक्षक सौरव सिंह उपनिरीक्षक हरिओम पटेल, कांस्टेबल विवेक सिंह पुलिस ने बताया कि दोनों वारंटी बार-बार समन और वारंट के बावजूद न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.