Tranding

शिक्षक से लूट और हत्या में शामिल दूसरे लुटेरे को उभांव पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी,दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत उभांव थाना पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता मिली है।

घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि आज दिनॉक 20.9.2025(शुक्रवार,की दरमियानी रात्रि)को समय लगभग 00.10 बजे खंदवां के पास थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल से आ रहे व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया। परंतु मोटरसाइकिल चालक द्वारा बिना रुके मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे घुमा कर भगाने का प्रयास किया गया। जिस पर थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। मोटरसाइकिल सवार द्वारा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंदवा के पास अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नीतीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी तोला नंदपुर कुकर घाटी थाना खामपार जनपद देवरिया उम्र लगभाग 24 वर्ष, के दाहिने पैर में गोली लगी एवं एक अन्य बदमाश विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल निवासी बरहज थाना बरहज जनपद देवरिया मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश नीतीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 16 सितंबर 2025 को उभांव थाना क्षेत्र में समय लगभग 2.30 बजे एक अध्यापिका राधिका वर्मा के गले से सोने की चैन छीनी तथा उसी दिन 16 सितंबर 2025 को समय लगभग 2:45 बजे दिन में साहुनपुर में शिक्षक देवेंद्र यादव एवं अध्यापिका कंचन सिंह के सोने की चैन व अंगूठी लूट ली तथा देवेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश नीतीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह जिसका इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश नीतीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर, एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल अपाचे बिना नंबर प्लेट तथा लुटे हुए सामान की बिक्री से प्राप्त ₹12,530 बरामद हुए। भागे हुए बदमाश की तलाशी जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

India khabar
114

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.