Tranding

सवारी बस ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

लौरिया बगहा मुख्य मार्ग NH 727 पर चटकल के पास यात्री से भरी एक बस जो बेतिया से बगहा जा रही रायबंधु बस ने एक बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी,इसके बाद बस चालक और उपचालक बस छोड़कर फरार होगया। बस में सवार यात्रियों ने पुलिसऔर टोल प्लाजा के कर्मियों को दी। पुलिस के पहुंचने के पहले टोल प्लाजा के कर्मियों ने अपने एंबुलेंस से घायल युवा कोअस्पताल पहुंचाया।

बाइक चालक की पहचान, जोगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र के चौबेटोला निवासी,अशोक चौबे का पुत्र अतुल चौबे,उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है।प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

गोरखपुर इलाज कराने के लिए जाने के क्रम में देर रात युवक की मौत चौतरवा के पास हो गई।पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और बस को जब्त कर लिया है।थानाअध्यक्ष,रमेश कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस ने बताया कि परिजनों के द्वाराआवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई की जाएगी।संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपनी मां को बगहा पहुंचाने ले जा रहा था,लौटने के क्रम में वह दवा लेने के लिए लौंरिया जा रहा था,तभी तेज रफ्तार सेआ रही यात्री बस ने उसको धक्का मार दिया, जिस से वह जमीन पर गिरकर उसकी सर फट कर लहूलहान हो गया।मृत युवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया,पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
69

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.