Tranding

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

सेंट एंड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर ओंकार नाथ तिवारी शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और न्यायिक प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों — जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) आदि — की जानकारी दी और इनके उपयोग के तरीके बताए।

सत्र के दौरान छात्रों को हाल ही में लागू हुए *भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)* से संबंधित प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में कैंट थाना के सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार व महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर भी मौजूद रहीं, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को पुलिस के दृष्टिकोण से महिला सुरक्षा और कानून के पालन की जानकारी दी।

इस अवसर पर सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्रिंसिपल एच.डी. राजकुमार, विधि विभाग के विभागाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता तनवीर आलम, राकेश मिश्रा, परवेज आलम, गौरव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सामूहिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
89

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.