शाम 5:00 बजे तक 67.5 फ़ीसदी हुआ मतदान।
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज संपन्न मतदान में जिले में रिकॉर्ड मत डाले गए हैं। देर शाम 5:00 बजे तक प्राप्त जानकारी में 67.5 फ़ीसदी मतदान हुआ है। इनमें सर्वाधिक बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में 72. 36 फ़ीसदी तथा सबसे कम गया शहर में 58.43 फ़ीसदी मतदान हुआ है। जिला मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अहले सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रो पर बढ़ाना शुरू हो गया जो देर शाम तक भी जारी रहा। जिले में सुबह 9:00 बजे तक करीब 15. 97 फ़ीसदी मतदान डाले गए ।जबकि दोपहर 1:00 तक 50.95 फ़ीसदी मत डाले गए। वहीं शाम 3:00 बजे इसकी रफ्तार बढ़कर 62.74 तथा शाम 5:00 बजे तक 67.50 फ़ीसदी मत डाले जा चुके हैं। हालांकि यह आंकड़ा देर रात तक अभी और भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। जिला मुख्यालय से प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि देर शाम आए रिपोर्ट में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में 72.36 फ़ीसदी, बाराचट्टी में 75.15 फ़ीसदी, शेरघाटी में 70.79 फ़ीसदी, गुरुआ में 70.32 फ़ीसदी, बोधगया में 69.33 फ़ीसदी, टेकारी में 68.67 फ़ीसदी, वजीरगंज में 65.36 फ़ीसदी, इमामगंज में 62.25 फ़ीसदी, अतरी में 62.37 फ़ीसदी तथा गया शहर में सबसे कम 58.43 सीधी मतदान संपन्न हुआ है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.