Tranding

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती को मौलाना आज़ाद डे और राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया।

भारत समाचार न्यूज एजेंसी

खलीलाबाद,संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद, संत कबीर नगर* में स्वतंत्र भारत के *प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी की जयंती* को *मौलाना आज़ाद डे* और *राष्ट्रीय शिक्षा दिवस* के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने कहा कि *यह देश की उस बड़ी हस्ती को सम्मान है जिसने आज़ादी की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और हिन्दू-मुस्लिम एकता की नींव रखी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने देश को आई०आई०टी०, आई०आई०एम० और यू०जी०सी० जैसे संस्थान दिए।* इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगीता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग में करायी गयी। कार्यक्रम का संचालन शोएब अहमद सिद्दीकी ने किया।

   इस अवसर पर गिरिजानंद यादव, जय प्रकाश,विजय कुमार, मोहिबुल्लाह खां,रीता द्विवेदी, कमालुद्दीन,अब्दुल हक़ खां, विवेकानंद यादव, कलीमुल्लाह प्रथम, क़ाज़ी साकिब रहमान, मो0 ताहिर अंसारी, धर्मेंद्र प्रताप यादव, सदरे आलम, फुज़ैल अख्तर खान आदि उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
99

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.