496 लीटर बताई गई है बरामद शराब की मात्रा
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के डोभी थाना स्थित चतरा मोड़ के निकट से गुरुवार की देर शाम पुलिस ने एक पिकअप वैन से 496 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है। शराब से लगे पिकअप वैन पड़ोसी राज्य झारखंड के चतरा जिले से आ रही थी। मद्य निषेध एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की टीम के द्वारा की गई छापेमारी में बंगाल से झारखंड के रास्ते आ रहे उजले रंग के पिकअप वैन, जो मछली लदे आ रहा था, जांच के दौरान उक्त वैन से 496 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। इस सिलसिले में डोभी थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक रामबाबू कुमार द्वारा दर्ज किए गए प्राथमिक में बताया गया है कि विभिन्न कंपनियों के कुल 496.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया तथा जप्त पिकअप वैन एवं जीपीएस लगे वाहन की जप्ती सूची तैयार कर आगे कार्रवाई की जा रही है। डोभी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जप्त पिकअप वैन का नंबर बीब्ल्यूबी37ई/ 2987 है तथा चालक देवकिशन प्रसाद नुनिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई है। वहीं गिरफ्तार चालक पश्चिम बंगाल के वर्दमान जिला अंतर्गत आसनसोल का रहने वाला है। डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 300/ 25 के तहत अंडर सेक्शन 30(a)/ 32(1)/ 32(२)/36/ 41( 2) मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.