फैली सनसनी,मचा कोहराम।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
सिकटा थाना क्षेत्रअंतर्गत बलरामपुर गांव के पूरब स्थित
ओरिया नदी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है
शव की पहचान,बलिरामपुर गांव निवासी,जोखू पटेल के
36वर्षीय पुत्र,सरोज पटेल के
रूप में हुई है,उसके चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान पाए गए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मृतक धान के रखवाली करने नदी पार खेत में गया था,सुबह तक घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।नदी किनारे पहुंचने पर उन्होंने पानी में सरोज का शव को देखा,पता चला कि चेहरे पर जख्मों के निशान है,जो हत्या की आशंका है।घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे।थानाअध्यक्ष,नीतीश कुमार मौर्य ने संवाददाता को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचक्कर शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच केआधार पर शंका व्यक्त किया है कि युवक छटीयाघाट के पास बने चचरी पुल से गिर गया होगा,जिसमें गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई,हालांकि पुलिस सभी स्तर से मामलों की जांच कर रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.