Tranding

साइबर अपराधियों ने एक खाताधारी के खता से 4.81 लाख रुपया की निकासी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बानूछापरा थाना के संत कबीररोड नवीन कॉलोनी निवासी,अभिजीत कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने चार लाख 81हजार उड़ा लिए हैं। इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।साइबर डीएसपी ने संवाददाता को बताया कि अभिजीत कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में अभिजीत कुमार ने संवाददाता को बताया कि उनका बरवत में एचडीएफसी बैंक में खाता है,उनके खाते से दो बार में चार लाख 81हजार से निकासी कर ली गई है। उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से आरटीओ लिखा हुआ एक लिंक आया था, लिंक पर अभिजीत कुमार ने क्लिक किया तो उनके मोबाइल पर ओटीपीआना शुरू हो गया,उन्होंनेओटीपी को किसी से शेयर नहीं किया, फिर भी उनके खाते से 4 लाख 81हजार निकासी कर लिया गया,उन्होंने 9 दिसंबर को इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

साइबर ठगी करने का मामला थमने का नाम नहीं दे रहा है साइबर ठगी करने वाले गुरु विभिन्न प्रकार के आकर्षक योजनाओं का लाभ बताकर लोगों कोऑनलाइन ठगी कर रहे हैं,इसकेअलावा खाते से पैसे के निकासीओटीपी के माध्यम से कर ले रहे हैं,इतना ही नहीं,ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं,कभी बिजली बिल का झांसा देकर,लाभकारी योजनाओं का झांसा देकर, कभी बैंक खाता में पैसा डालने का झांसा देकर, इत्यादि विभिन्न माध्यमों से साइबरअपराधी लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं, मगर जिला में साइबर थाना खुलने के बावजूद भी इस तरह की घटनाएं नित्यदिन सुनने और देखने को मिल रही हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
75

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.