Tranding

शादी के नियत से किशोरी का किया गया अपहरण, प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जोगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र के रात में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है। घटना के बारे में संवाददाता को जानकारी मिली है कि नाबालिकअपने मां के साथ शौच करने गई थी,तभी

नाबालिक लड़की को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया।इस मामले में नवालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

पीड़िता की मां ने नवलपुर थाने में दिए गएआवेदन में बताया है कि रात लगभग 7:00 बजे वहअपनी बेटी के साथ शौच करने सरेह में साथ लेकर जा रही थी,इसी दौरान गांव का विकास कुमार,पिता विनोद राम है,वहां पहुंचा और उनकी बेटी का जबरदस्ती पकड़ने लगा,लड़की के मां के अनुसार यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई है,जहांअंधेरा था बेटी के चिल्लाने पर उन्होंने एक टॉर्च की रोशनी जलाई, जिसमें देखा कि उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले जाने 

लगा,रोकने के लिए चिल्लाई मगर नहीं रुका,इसके तुरंत ही

एक दूसरा बाइक लेकर युवक

पहुंचा,दोनों युवकों ने मिलकर

किशोरी को बैठाया और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद गांवों वालों को सूचना दी

गांवों वालों ने संवाददाता को बताया कि किशोरी की तलाश

शुरू कर दी,मगरअंधेरे का

लाभ उठाकरआरोपी गांवों से 

दूर निकल गया। पीड़िता की मां नेआशंका जताई है कि उसकी बेटी काअपहरण जबरन शादी करने की नीयत

से किया गया है। नवलपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने आवेदन मिलते ही मामले की अध्यक्षता को देखते हुए तत्काल प्रार्थमिकी दर्ज कर, पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बरामदगी,अपराधी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
75

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.