बरामद मोबाइल फोन को सम्बन्धित मोबाइल स्वामियो को किया गया सुपुर्द।
धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी व प्र0नि0 बैरिया विपिन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम ने छः अदद मोबाइल फोन(कीमत लगभग 1,10,097/-) को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस बयान के अनुसार आवेदकगण का मोबाइल बाजार जाते समय कहीं गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर आवेदकगण द्वारा अपने-अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना बैरिया पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल बलिया व थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से खोज किया जा रहा था। जिसके क्रम में आज दिनांक 23.12.2025 को थाना बैरिया पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा 06 अदद मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामियों को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।
मोबाइल स्वामियों ने बैरिया पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद।
बरामद करने वाली पुलिस टीम- क0आ0 संजय यादव, का0 विकास ओझा थाना बैरिया जनपद बलिया
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.