धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
जिले के इसारी सलेमपुर के चित्रगुप्त हाई स्कूल छिब्बी में डॉ रामसेवक विकल पुस्तकालय इसारी सलेमपुर बलिया के सौजन्य से जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर आदित्य कुमार "अंशु" द्वारा निशुल्क पुस्तक श्रीराम नाम लेखन पुस्तिका और हनुमान चालीसा का वितरण किया गया।
पुस्तक वितरण के पुनीत कार्य में विगत 15 - 20 वर्षों से लगे बलिया जनपद प्रभारी डॉक्टर आदित्य कुमार "अंशु" ने बताया कि यह दोनों पुस्तकें उन्हीं छात्रों को दी गई जिनके घर के लोग हनुमान जी का व्रत उपवास रखते हैं। विद्यालय के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव की उपस्थिति में सभी अध्यापकों हरे राम यादव, जय राम राय, सतीश गुप्ता, दिनेश जी, राहुल सिंह, राहुल वर्मा, सिम्पा, रंजू सिंह, अंजली सिंह, हिमानी सिंह, मनीषा ठाकुर, शिल्पी, निक्की सिंह,प्रीति पुष्पक,माया यादव, श्रुति प्रजापति,आंचल,मुस्कान को ये दोनों पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
बताते चलें कि यह पुस्तक लंदन में डॉक्टर पी0 नागरानी के सौजन्य से प्रकाशित होती है। उन्होंने बताया कि गौरव कक्कड़ (आगरा) के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें निशुल्क वितरण हेतु उपलब्ध कराई जाती है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.