शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
चरस तस्करी में जिला शुरू से ही बदनाम रहा है,जिले के विभिन्न प्रखंडों के क्षेत्र से तस्करी करने वाले युवकों को पूर्व में भी पकड़ा जा चुका है, रक्सौल डीएसपी मनीषआनंद के नेतृत्व में,हरिया पुलिस ने देर शाम रक्सौल सीमा से सटे पंटूका हाजमाटोला सड़क पर छापेमारी कर 7.560 किलो चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।बरामद तस्कर की कीमतअंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3 करोड़ आंकी गई है।गिरफ्तार तस्करों में जिला के शिकारपुर थाना क्षेत्रअंतर्गत चक्की पकड़ी निवासी,रियाज खान भी शामिल है।डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से संवाददाता को बताया कि कई तस्कर मादक पदार्थ लेकर नेपाल से उत्तर प्रदेश जाने वाले हैं,जांच के क्रम में, पनटिका बॉर्डर सेआने वाली तीन मुहानी के पास नेपाल की ओर से भारत में घुस रहे 3 युवकों को तलाशी ली गई, इस दौरान उनके पास से चरस बरामद किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.