रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गय, बिहार।
मानव जीवन में शिक्षा के महत्व को देखते हुए विद्यार्थियों को आदर्श, अनुशासित और प्रतियोगी बनाने के उद्देश्य से सम्यक मैत्री मिशन के द्वारा प्रथम से पोस्ट मैट्रिक तक अलग - अलग बहुविकल्पीय प्रश्न के माध्यम से लिखित परीक्षा आइडियल पब्लिक स्कूल, मानपुर के प्रांगण में ली गयी। जिसमें दर्जनों सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लगभग 300 छात्र - छात्राएं शामिल हुए।
सम्यक मैत्री मिशन के सचिव अजय विद्यार्थी, जयप्रकाश नारायण, प्रा० मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० अरशद खान तथा कैरियर क्लासेज के निदेशक सत्येंद्र कुमार द्वारा सामूहिक रूप झंडा दिखाकर शुरू किया गया।प्रथम से चतुर्थ वर्ग तक आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में ऋतिक, अक्षय, गणेश, सिमरन, सुहानी कुमारी पंचम से अष्टम वर्ग तक आयोजित गणित दौड़ में शिवम राज, काकी भाई, अब्दुल अरशद, प्रिया, स्नेहा नवम् से पोस्ट मैट्रिक तक आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में विपुल,साइकिल रेस में रवि किशन, प्रियंका कुमारी आदि छात्र - छात्राओं का सराहनीय प्रदर्शन रहा।
सम्यक मैत्री मिशन के सचिव अजय विद्यार्थी ने बताया कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्य समिति, मस्तलीपुर के सौजन्य से सामुदायिक भवन, मस्तलीपुर, मानपुर में आगामी 4 जनवरी 2026 को प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार के साथ - साथ प्रत्येक वर्ग के टॉपर को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति - पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता का सफल संचालन में जया भारती, आशीष रंजन, प्रदीप कुमार वर्मा, अंजलि भारती, अखिलेश शर्मा, सुनील कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंहा आदि का सक्रिय योगदान रहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.