Tranding

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

जी स्टूडियो में आयोजित हुए ब्यूटी पेजेन्ट में देशभर से आये मिसेज, मिस और टीन कैटेगिरी के प्रतियोगियों ने जीते टाइटल एवं ताज।

जयपुर, राजस्थान।

भारत के हर राज्य से आये प्रतियोगियों की शानदार रैम्प वाक और एक से बढ़कर एक सिकवेन्स से जगमगाती शाम जी स्टूडियो के मंच पर रोशन रही। मौका था फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5 का जहाँ मिस टीन कैटेगिरी में ग्लोरिया कोतवाल ने मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीतकर पश्चिम बंगाल का नाम रोशन किया और नीम शुक्ला मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया रनरअप रही। तन्वी यतीन खैरनार ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 का ताज जीता तथा तनिष्का महेन्द्र जैन फॉरएवर मिस टीन इंडिया रनरअप बनी। फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल और डायरेक्टर जया चौहान ने बताया की ग्रैन्ड फिनाले के विजेताओं में उम्र के लिहाज से मिसेज, मिस और टीन कैटेगिरी बनाई गयी थी और उसी के अनुसार विजेताओं को टाइटल और जीत के ताज दिए गए। फॉरएवर मिस टीन स्टेट 2025 विजेताओं में अंशी वेदक (महाराष्ट्र) ऐश्वर्या (कर्नाटक) प्रसंशा पाणिग्रही (ओडीशा) परिताला दिव्या (आन्ध्र प्रदेश) जयानी मैत्रेयि (गुजरात) ग्रेस प्रोगान्या बिस्वास (पश्चिम बंगाल) प्रीति यादव (तेलंगाना) और एना एलिजाबेथ (केरला) ने जगह पक्की की। गीतांजलि ने फॉरएवर मिस टीन चंडीगढ़ 2025 का खिताब जीता और फॉरएवर मिस टीन स्टेट रनरअप टाइटल में तनिष्का शंकर वजूकर (महाराष्ट्र) चाहना श्री (कर्नाटक) अरुणिमा साहू (ओडिशा) के नाम शामिल रहे। फॉरएवर यूनिवर्स और फॉरएवर इंडिया ग्रैन्ड फिनाले की कोरियोग्राफी एवं डायरेक्शन प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर शाय लोबो ने किया। शाय लोबो के साथ उनकी टीम के सदस्य उत्तम भगत, वीनू मिश्रा व सुपर मॉडल पारुल मिश्रा भी उपस्थित रहे। अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त डिजाइनर सादिक रजा, प्रशान्त मजूमदार, विष्णु, अशफाक खान, आरिफ खान और रानू बेनीवाल ने ग्रैन्ड फिनाले में मॉडल्स को अपने आकर्षक परिधानों से सजाया। ग्रैन्ड फिनाले में मॉडल्स को मेकओवर से सजाने वाले नामों में लैक्मे एकेडमी जयपुर से युगल दुबे, बादल, मीनाक्षी शर्मा, मन्दाकिनी और अतिथि केशरवानी प्रमुख रहे तथा जिन्नातिया से जीनत बानो और मेकअप बाय सानिया अली से सानिया के नाम शामिल रहे। लगातार सफल आयोजन और वैश्विक पहचान के चलते फॉरएवर स्टार इंडिया ब्यूटी पेजेन्ट और अवार्ड जगत में शीर्ष स्थान पर पहुँच चुका है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
101

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.