ब्यूरो चीफ मोहम्मद फुरकान कुरैशी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र के मंडल–1 अंतर्गत बूथ संख्या 303, डालीबाग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फॉर्म–6 भरवाए गए।
अभियान के अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, रजनीश गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक किया तथा आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि अभियान में घनश्याम अग्रवाल, चेतन सिंह बिष्ट, विजय भुर्जी, मंडल अध्यक्ष एस.पी. कंचन तथा बूथ अध्यक्ष अमित कुमार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर पात्र मतदाताओं से फॉर्म भरवाए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने में सहयोग किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.