भारत समाचार न्यूज एजेंसी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
रमजान हेल्प लाइन नंबर 8604887862, 9598348521, 9956971232, 7860799059 पर मंगलवार को सवाल ओ जवाब का सिलसिला जारी रहा।
1. सवाल : रोजे की हालत में दांत उखड़वाना कैसा?
जवाब : रोजे की हालत में दांत नहीं उखड़वाना चाहिए कि अगर दांत उखड़वाने में खून निकला और हलक से नीचे उतर गया तो रोजा टूट जाएगा।
2. सवाल : क्या बाप अपनी बेटी को जकात दे सकता है?
जवाब : नहीं। अगर बेटी और दामाद सख्त जरूरतमंद हों तो दामाद को जकात दे सकते हैं फिर वो अपनी बीवी की जरूरियात में खर्च करे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.