Tranding

गया की बेटी ने रचा इतिहास: निशु कुमारी बनी बिहार टॉपर।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के खिजरसराय प्रखंड के लोदीपुर गांव की रहने वाली निशु कुमारी ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में आर्ट्स संकाय में बिहार टॉप कर इतिहास रच दिया है। यशवंत इंटर स्कूल की इस मेधावी छात्रा ने सभी विषयों में 100-100 अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।किसान परिवार से आने वाली निशु ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया।निशु ने बताया कि मैट्रिक में वह मात्र 2 अंकों से टॉप करने से चूक गई थी, जिसके बाद उसने इंटर में टॉप करने का संकल्प लिया। वह रोज करीब 8 घंटे पढ़ाई करती थी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए नियमित तैयारी व रिवीजन करती थी। परीक्षा से 20 दिन पहले नाना के निधन जैसी कठिन परिस्थिति के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा।

स्कूल की प्रिंसिपल लता सिन्हा और शिक्षक मनोज कुमार ने उस की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि निशु शुरू से ही अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
58

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.