शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
मझौलिया थाना क्षेत्र के चेलाभार चैता वार्ड नंबर 4 में करिश्मा देवी,उम्र 28 वर्ष को ससुराल वाले ने दहेज में तीन लाख रुपया नहीं देने के एवज में गला घोटकर हत्या कर दी है। मझौलिया थाना अध्यक्ष अमर को मारने संवाददाता को बताया कि करिश्मा देवी की शौक को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया,वहीं उसके पति राधेयाम पांडे, ससुर उमाकांत पांडे,सास यशोदा देवी को हिरासत में ले लिया गया,जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करने पहुंचे पिता,मझौलिया के सतभीड़वा वार्ड 14 निवासी पिता,मचकुंड पांडे,माता शोभा देवी ने संवाददाता को बताया कि करिश्मा की शादी 10 वर्ष पूर्व राधेश्याम पांडे से हुई थी,दहेज में क्षमता के अनुसार खर्च किया गया था।परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मृतिका की मां ने संवाददाता को बताया किअपनी बेटी की ससुराल मिलने गई थी,तो उसके ससुर,सास ने मिलने नहीं दिया,कहां कि दूसरे के घर में जाकर मिलिए, बेटी बगल के घर में जाकर मिली तो उसने बताया कि हमको खाना नहीं मिल रहा मारपीट कर जान से करने के धमकी भी मिल रहा है।ससुराल वाली हमको मार देंगे,आप हमको अपने घर ले चलिए, मगर ससुराल वाले जाने नहीं दिए,उनकी मनशा दूसरी थी।
दूसरे दिन जब बेटी के ससुराल के लोगों ने सूचना दी कि आपकी बेटी को एक कार में रखकर ले जा रहे हैं,मायके पक्ष वाले ने पुलिस की सूचना दी पुलिस मौके पर कार्रवाई करते हुए कार को पकड़ा,जिसमें करिश्मा देवी का शव रखा हुआ था।इस घटना से तीन बच्चों के सर पर से मां का साया उठ गया। इस तरह की घटना नित्य दिन सुनने और देखने को मिल रही है,मगर पुलिस प्रशासन घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचती है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026