Tranding

नोट डबलिंग के मामले में सास, दामाद हुए गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

ठगी करने का मामला ग्रामीण क्षेत्रों में थमने का नाम नहीं ले रहा है,ठगी करने का भी बहुत सारे आयाम निकल गए हैं, ऑनलाइन, ऑफलाइन ठग इन दिनों सक्रिय हो गए हैं, ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को ठगने का सिलसिला चल गया है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि निरहुआ थाना क्षेत्र के खिलाड़ी गांव में लोड डबिंग के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाली महिला और उसके दामाद को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मैनाटांड थाना क्षेत्र के बसठ गांव निवासी, ओजेर आलम की पत्नी, बेबी खातून अपने दामाद मोहम्मद राजाबाबू के साथ गांव आई हुई थी जिसे पुलिस ने नोट डबलिंग केआरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजा बाबू उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला बताया गया है दोनों ने मिलकर खिलाड़ी गांव के करीब एक दर्जन महिलाओं से नोट डबिंग के नाम पर सभी को ठगी की है दोनों फिर से अन्य महिलाओं को शिकार बनाने के उद्देश्य से खिलाड़ी गांव पहुंचे थे इसी दौरान ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने दोनों को पड़कर इनर्वा पुलिस के हवाले कर दिया की शिकार एक महिला ने है थाने में आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई थी।

थानाअध्यक्ष,लवकांत शर्मा ने संवाददाता को बताया कि भगहां थाना क्षेत्र के नगरदही गांव निवासी,विनोद शाह की पत्नी लालचुन्नी देवी ने संवाददाता को बताया कि 2 वर्ष पूर्व बेबी खातून ने नोट डबलिंग के मामले में मुझे 2 वर्ष पूर्व 5 लाख रुपया लिया था,रकम दुगना करके लौटाने को कहा था,मगरआज तक ₹1 नहीं लौटाया गया,पैसा मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगी। थाना अध्यक्ष ने बताया के इस मामले में बच्चे खातून सहित चार लोगों पर प्रार्थमिकी दर्ज कर ली गई है। साथी इस घटना को लेकर बेबी खातून उनके दामाद राजाबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, अन्य आरोपी के लिए छापेमारी की जा रही है।

India khabar
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026