Tranding

रिफाइनरी में आग एक हादसा नहीं, सिस्टम की विफलता : इमरान कुरैशी

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने कहा कि राजस्थान के पचपदरा आॅयल रिफाइनरी में आग लगने की घटना बेहद चिंताजनक और कई गंभीर सवाल खड़े करने वाली है। यह दुर्घटना ऐसे समय पर हुई है, जब इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन होने वाला था और देश के प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित था। अब कार्यक्रम का निरस्त होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि स्थिति कितनी गंभीर रही होगी।

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आखिर इतनी बड़ी और संवेदनशील परियोजना में सुरक्षा मानकों के साथ इस स्तर की लापरवाही कैसे हुई? क्या राजस्थान की भाजपा सरकार केवल उद्घाटन और प्रचार तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कमजोर पड़ी है।

कुरैशी ने कहा-रिफाइनरी जैसे हाई रिस्क क्षेत्र में आग लगना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता को उजागर करता है। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने एक बयान में कहा-प्रदेश में निवेश लाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जब निवेशकों को ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, तो उनके मन में राजस्थान की सुरक्षा और प्रशासनिक क्षमता को लेकर संदेह पैदा होना स्वाभाविक है। यह घटना सीधे तौर पर राज्य की विश्वसनीयता और निवेश माहौल पर प्रश्नचिन्ह लगाती है। वे बोले-भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर इतने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी क्यों हुई? क्या जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी बाकी घटनाओं की तरह दबा दिया जाएगा?

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026