Tranding

यातायात व्यवस्था चरमराई, जाम की समस्या से मुक्ति नहीं, यातायात पुलिसअक्षम

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है,इसकेअनियंत्रित होने से जाम की समस्या पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। यातायात पुलिस व्यवस्था नाम मात्र की रह गई है। ट्रैफिक पुलिस भी नाकामी के कगार पर खड़ी है,केवल दिखावे के लिए ट्रैफिक पुलिस,ट्रैफिक चौक पर खड़ी नजरआ रही है।यातायात थाना,यातायात पुलिस, ट्रैफिक पुलिस सभी तरह से अनियंत्रित हो गए हैं,इनको जाम की समस्या को सुलझाने की कोई प्रशिक्षण नहीं है,उनके सामने ही यह घंटा घंटा भर जाम लगी रहती है,लेकिन केवल यह खड़े होकर मुंह देखते हैं,अपना कोई साधन इस्तेमाल नहीं करते हैं,बल्कि यह यातायात पुलिस,ट्रैफिक पुलिस सड़क के किनारे खड़े हुए ठेला, खूनचा दुकानदारों से पैसा वसूल करते रहते हैं,टेंपो, तांगा,रिक्शा,गाड़ी,ट्रक वाले से भी पैसा वसूलने में व्यस्त रहते हैं,इनको जाम की समस्या सुलझाने से कोई मतलब नहीं है। नगर में जाम की समस्या का मुख्य कारण अतिक्रमण करके शहर सड़क के दोनों ओर लगे, दुकानों,ढाबू,चाय नाश्ता की दुकानों,पान की दुकानों, आइसक्रीम का ठेला,गुमटी झोपडी, सब्जी की दुकान,अंडा की दुकान,रेडीमेड कपड़ों की दुकान,जूता चप्पल कीदुकान इत्यादि अनेकों प्रकार के दुकानें सजी रहती हैं,जो जाम की समस्या खड़ा करती हैं।

शोआ बाबू चौक,लाल बाजार चौकमीना बाजार चौक, स्टेशन चौक,बस स्टैंड चौक हरीबाटिका,पोस्टऑफिस चौक,समाहरणालय चौक, क्रिश्चियनक्वार्टर चौक पर अवैध पार्किंग, अवैध रूप से बाइक, गाड़ी, दोपहिया, टेंपो लगे रहने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

इस पूरी घटना क्रम में यातायात पर शासन की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए गए हैं। शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है,लेकिन ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ठोस योजना का अभाव स्पष्ट दिखाई देता है। संवाददाता को स्थानीय लोगों ने बताया साथ ही आरोप भी लगाया कि प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है, जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हो रहा है। जिन जिन चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं है,वहां पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग उठ रही है, इसके साथी अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है,अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में इससे भी ज्यादा जाम के समस्या उत्पन्न होगी।

India khabar
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026