Tranding

तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प।

पत्रकारों के हित की लड़ाई के लिए होगा संघर्ष- जिलाध्यक्ष

मेंहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

​मेंहदावल डाक बंगले पर रविवार को 'इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन'की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन के विस्तार और भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा हुई।बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र मिश्रा को लगातार तीसरी बार तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडेय,के डी सिद्दीकी,सुनिल यादव ने कहा कि पत्रकारिता के गिरते स्तर और पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर गहरी चिंता व्यक्त की।संगठन का उद्देश्य न केवल पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना है,बल्कि समाज के प्रति उनकी जवाबदेही को भी सशक्त बनाना है।इसके साथ ही बैठक में पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड,बीमा आदि बनवाने के लिए रुपरेखा तैयार किया गया जिससे पत्रकारों के स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान धर्मेन्द्र मिश्रा के पिछले दो कार्यकाल के दौरान संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता को देखते हुए,बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने एक स्वर में उनके नाम का समर्थन किया।बैठक में तहसील इकाई के अन्य पदों पर भी चर्चा की गई और जल्द ही पूरी कार्यकारिणी के विस्तार की बात कही गई।​सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की।तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर तहसील अध्यक्ष चुने जाने पर धर्मेन्द्र मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, "पत्रकारों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम संगठन को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को भी जोड़ेंगे।"इस दौरान राजीव मिश्र,विमलेश त्रिपाठी,विकास अग्रहरि,राम अनुज मिश्र,कुशल दूबे,गोरखनाथ राय,शिवेन्द्र कुमार,कमलेश यादव,लालकेश, वासुदेव यादव, प्रेम कुमार,राहुल त्रिपाठी, शिवमूरत आदि पत्रकार गण मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
26

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026