शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
पुलिस विभाग के द्वारा फरार अपराधियों के विरुद्ध कल कीअभियान चलने का निर्देश जारी किया गया है,इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुए 20 अपराधियों पर कुड़कीजपती अभियान चलाया,यह कार्रवाई बेतिया पुलिस के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में एक साथ की गई।पुलिस ने हत्या,डकैती,अपहरण,आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत अन्य गंभीर कांड में फरार चल रहे कुख्यातअपराधियों की संपत्ति को कुड़कीजबती की गई। जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि विशेष रणनीति बनाकर कुड़कीजपती अभियान चलाया गया। सबसे पहले लंबे समय से फरारअपराधियों की कुर्की जपती की गई, न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बावजूद यहअपराधी फरार चल रहे थे, आत्मसमर्पण नहीं कर रहे थे,कुडकीजपती किए गए अपराधियों के घरों के सामानों की सूची बनाकर ही जप्त किया गया है।कुड़की जपती कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन, न्यायिक दंडाधिकारी मौजूद थे,इस दौरान पारदर्शी तरीके से सामानों की सूची बनाई गई। सपा की संवाददाता को बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र में एक ही दिन में 20 अपराधियों के घरों पर कुड़कीजपती की कार्रवाई की गई।पुलिस की इस कारवायी से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गई है। आम जनता में इस कार्रवाई से पुलिस पर भरोसा
और सुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्पिनर संवाददाता को आगे बताया कि अगर अपराधी न्यायालय मेंआत्म समर्पण करें नहीं तो उनकी चाल और अचल संपत्ति को कुड़की की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है,कहा है कि अगरअपराधी नजर आए तो उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकिअपराध की दुनिया से इनका सफाया किया जा सके क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम किया जा सके।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026