शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ पंचायत वार्ड संख्या 5 में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई मृतिका की पहचान स्थानीय निवासी राजेश महतो की पत्नी,सीमा देवी,उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है।मृतिका के मायके वालों काआरोप है कि शव फंदे से लटका हुआ था,वहीं ससुराल वालों का कहना है की सीमा ने फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली। यह मामलाअब हत्या/ आत्महत्या के पेंच में फंस गया है। घटना की सूचना मिलते ही में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष,सम्राट सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे,शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।मृतिका के बड़े भाई कन्हैया कुमार ने संवाददाता को बताया कि रात के समय उनकी सीमा से फोन पर 10 मिनट तक बात सामान्य रूप से पारिवारिक बातचीत हुई, जिसमें सीमा ने किसी परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया। सुबह ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि सीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग तुरंत सीमा के ससुराल पहुंचे जहां उन्होंने घटनास्थल पर देखा कि सीमा का शव फंदे से लटका हुआ नहीं था, बल्कि बिस्तर पर पड़ा मिला। इस स्थिति को संदिग्ध बताते हुए उन्होंनेआरोप लगाया है कि उनकी बहन की हत्या करकेआत्महत्या का रूप देने के लिए ऐसा किया गया है।ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि क्षेत्र में जितनी मुंह उतनी तरह की कहावत चरितार्थ हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि शादी के बाद से ही फोर व्हीलर का डिमांड ससुराल पक्ष के तरफ से हो रहा था,जिसके लिए मृतिका को ससुराल पक्ष वाले टॉर्चर कर रहे थे,इसको लेकर बहुत बार मारपीट लोग करते थे, पहले भी गाड़ी को लेकर झगड़ा होता था,सीमा को यह लोग हमेशा मरते पीते थे।पुलिस का करना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही पता चल पाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.