शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,कमलनाथ नगर में एक किराए के मकान में रहकर बी ए की छात्रा अपने पढ़ने के साथ-साथ ट्यूशन पढ़ने का काम करती थी, दोपहर समय किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतिका की पहचान,चनपटिया के पुरैना गोसाई पंचायत के निवासी,सरिता शर्मा,उम्र 26 वर्ष,पिता,वर्मा शर्मा के रूप में की गई है।नगर थाना अध्यक्ष,धीरज कुमार ने संवाददाता को बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। मृतिका के मोबाइल की जांच के लिए जप्त कर लिया गया,मृतिका के हथेली पर मेहंदी से एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है।
घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई,स्थानीय नागरिकों ने संवाददाता को बताया कि सरिता कुमारी,कमलनाथ नगर निवासी,बबलू कुशवाहा के मकान में निचले तले पर पिछले 2 साल से किराए पर रह रही थी,वह अपनी पढ़ाई के समय साथ-साथ मोहल्ले में बच्चों को होम ट्यूशन करती थी,दोपहर 3:00 बजे एक दूसरे कमरे में रहने वाली लड़की के पास फोनआया, सरिता फोन नहीं उठा रही है उससे बात करा दीजिए, उसके बाद लड़की ने सरिता के रूम का दरवाजा खटखटाया तोअंदर से कोई आवाज नहींआई,उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। सरिता के रूम के दरवाजे में लगे प्लाईवुड को तोड़ा गया तो देखा गया कि सरिता पंखा में दुपट्टा का फंदा लगाकर फांसी लगा ली है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.