धनंजय कुमार शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सहतवार पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है। पुलिस टीम ने नाबालिग के अपहरण और यौन अपराध (POCSO) से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है ।
बलिया पुलिस के अनुसार दिनांक 13.05.2026 को थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल, तलाश वांछित अभियुक्त एवं रात्रि गस्त में मामूर थी। इसी दौरान जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 109/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र सर्वदेव सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम दूबेछाप, थाना सहतवार, बलिया, रजौली तिराहे के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़ा है । उक्त सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। पुलिस बल को देखकर अभियुक्त ने मौके से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए हिकमत अमली से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी, कां0 आशीष मौर्या, रि0आ0 अरुण कुमार प्रजापति, रि0आ0 अभिषेक कुमार, रि0म0आ0 महिमा थाना सहतवार बलिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.