विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड के धनगाई निवासी व राजद प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद उर्फ केडी यादव के पौत्र व पतलुका पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार के पुत्र रितिक रोशन ने सीबीएसई बारहवीं परीक्षा में 93 फीसदी अंक लाकर इलाके का नाम रौशन किया है। प्रखंड अध्यक्ष केडी यादव ने बताया कि रोशन डीएवी पब्लिक स्कूल पटना में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड 2026 में परीक्षा दिया था। जिसका परिणाम आज आया है। वहीं रितिक रोशन ने बताया कि आगे पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीति ( Geopolitics) का करेंगे व अपने माता-पिता व दादा दादी का नाम रौशन करेंगे। इधर रितिक रोशन की सफलता पर इलाके के अनेक लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है तथा इसकी उज्जवल भविष्य की कामना की है
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.