Tranding

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव पहुंचे गया।

सर्किट हाउस में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव के गया पहुंचने पर सर्किट हाउस में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आईजी अपने कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आईजी ने कहा कि मगध रेंज में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा तथा पुलिस-पब्लिक संबंध बेहतर बनाने को लेकर लगातार कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आईजी ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपराधियों पर सख्त नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026