करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल त्रिपाठी चौक में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंग्लिश मीडियम के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र वाहिद अली ने 600 में 548 अंक (91.33%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सर्वेश विश्वकर्मा ने 600 में 543 अंक (90.5%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ने दोनों छात्रों को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं ₹5100-₹5100 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रति वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को ₹5100 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
इस अवसर पर प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तथा प्रतिवर्ष 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करें।
विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी स्टॉफ ने दोनों मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.