शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बगहा पुलिस जिलाअंतर्गत चौतरवाथाना के थाना अध्यक्ष,शुभम कुमार के साथ महिला दरोगा,स्वाति कुमारी को कर्तव्यहीनता,लापरवाही बरतने केआरोप में निलंबित कर दिया गया।यह कार्रवाई बगहा की प्रभारी एसपी, निर्मल कुमारी ने डीआईजी बेतिया केआदेश पर की है। बगहा एसडीपीओ,कुमार देवेंद्र ने संवाददाता को बताया कि हाल ही में प्रभारी एस पी द्वारा चौतरवा थाना का निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान पाया गया के थानाअध्यक्ष द्वारा लंबित कांडों के निष्पादन में अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही थी,जिसके कारण कई मामला लंबे समय से लंबित पड़े हुए थे,साथा ही आम लोगों की शिकायत और समस्याओं के निपटारे में भी गंभीर लापरवाही सामनेआई। निरीक्षण के बाद प्रभारी एसपी ने विस्तृत रिपोर्ट डीआईजी बेतिया को भेजी थी,रिपोर्ट केआधार पर डीआईजी ने थानाअध्यक्ष शुभम कुमार के निलंबन का आदेश जारी किया,उधर पिछले माह चौतरवा थाना क्षेत्र से एक युवती के अपहरण मामले में भी जांच के बाद कार्रवाई की गई। युवती के परिजनों कीओर से दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था,आरोप है कि मामले की अनुसंधानकर्ता महिला दरोगा,स्वाति कुमारी ने कार्रवाई के नाम पर रुपए की मांग की थी,कथित तौर पर ₹23 हजार की रिश्वत लेने की बात कुछ लोगों ने की,साथ में मारपीट किए जाने की शिकायत भी की गई थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.