शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
सिक्टा प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर बाजार स्थित कब्रिस्तान में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा कट गया। इस घटना में 11000 बोल्ट के हाई एक्सटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलत गए घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, चीखपुकार सुनाई देने लगी। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि गौरीपुर बाजार निवासी,शेख बदरुल की 30 वर्षीय पत्नी का इंतकाल के बाद उन्हें
दफनाने के क्रम में बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान में मौजूद थे। कब्र के नजदीक खटोला उठाते समय जुलते हुए तार में तेज करंट प्रवाहित हो गया,जिससे 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।जनाजे में शामिल मोहम्मद जुनैद अख्तर ने संवाददाता को बताया कि बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा था,खटोला उठाते समय बिजली की तार से संपर्क हो गया,जिसके कारण यह हादसा हुआ।घायलों में से दो युवकों का इलाज बलथर थाना स्थित हॉस्पिटल में चल रहा है,दो अन्य का उपचार गौरीपुर बाजार में स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है, जब के शेष दो घायलों का इलाज मैनाटांड़ प्रखंड के मारजादवा में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि कब्रिस्तान के नीचे से गुजर रहे एक 11000 वोल्ट की बिजली तार के नीचे झूलने की शिकायत पूर्व में भी बिजली विभाग को की गई थी, अभियंता को लिखित रूप से भी शिकायत की गई थी,मगर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, जिसके कारण यह घटना हुई
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.