Tranding

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज की घटना निंदनीय - कान्हजी

धनंजय कुमार शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश,।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है। सरकार को संवाद और संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि बल प्रयोग से।

कान्हजी ने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र और न्यायपालिका का महत्वपूर्ण स्तंभ है। वकील न केवल न्याय दिलाने का कार्य करते हैं, बल्कि संविधान और कानून की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं के चैम्बरों पर बुलडोजर चलाना केवल भवन गिराना नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था और अधिवक्ता समाज के सम्मान पर सीधा प्रहार है।

सपा नेता ने कहा कि जिस प्रकार लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैम्बरों पर कार्रवाई की गई, वह पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि अधिवक्ताओं के अधिकारों और सम्मान के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
27

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.