अब तक कुल 22 लोगों ने किया नामांकन।
रिपोर्ट:विनोद विरोधी
गया, बिहार।
जिले के परैया प्रखंड क्षेत्र में मँझियावां पैक्स चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया जनप्रतिनिधि भवन में शुरू हुआ। जिसमें मंझियावा पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद हेतु नामांकन किया गया।नामांकन के दूसरे दिन पैक्स अध्यक्ष पद हेतु कुल चार अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र भरा। इनमें तीन पुरूष व एक महिला अभ्यर्थी ने नामांकन किया। सदस्य पद हेतु अठारह आवेदकों ने नामांकन किया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आई एस ट्विंकल ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन कुल 22 नामांकन हुआ है। इनमें अध्यक्ष पद हेतू चार, सामान्य सदस्य हेतू दस, पिछड़ा वर्ग सदस्य हेतू तीन, अतिपिछड़ा वर्ग सदस्य हेतू दो व अनुसूचित जाति सदस्य हेतू तीन ने नामांकन किया है।
मंझियावा पैक्स के लिए पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार व उनकी पत्नी कुमारी संगीता सिन्हा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। वही युवा प्रत्याशी रजनीकांत ने भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन किया।पूर्व उप प्रमुख अजीत सिंह ने भी नामांकन पत्र भरा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.