Tranding

रोगी कल्याण समिति की बैठक में सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए 16 मुख्य एजेंडों पर हुआ विमर्श।

मोहम्मद ग़ुलाम सरवर 

जमुई, बिहार।

जमुई सदर अस्पताल, जमुई की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से आज रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। 

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए मुख्य रूप से 16 एजेंडा बिंदुओं पर गंभीर विमर्श हुआ। इसके तहत अस्पताल के विभिन्न विभागों में टूटी दीवारों, मुख्य गेट के ग्रिल और सीढ़ियों की रेलिंग की मरम्मत कराने तथा मानसून में होने वाले जलजमाव की समस्या से स्थाई निजात पाने के लिए उचित ड्रेनेज व्यवस्था बनाने पर चर्चा की गई। मरीजों की सहूलियत के लिए परिसर में 3 नए RO Water Cooler लगाने हेतु नगर परिषद से पत्राचार करने और महिला ओ०पी०डी० से मुख्य द्वार तक के खुले नाले को ढकने पर सहमति बनी।

अस्पताल की आंतरिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एस०एन०सी०यू०, ओ०टी०, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी और EYE OT में नए इन्वर्टर, बैटरी व एसी लगाने तथा परिसर के 42 अग्निशामक यंत्रों की रिफिलिंग कराने पर विमर्श हुआ। मरीजों की सुविधा के लिए ओ०पी०डी० काउंटर पर प्रिंटर पेपर रोल, आवश्यक ए4 साइज पेपर, कार्ट्रिज और इनडोर मरीज चार्ट के मुद्रण की व्यवस्था पर भी बात की गई। साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए सभी विभागों के एसी की सर्विसिंग कराने और अस्पताल के कपड़ों की धुलाई के लिए 'जीविका' दीदियों को उचित स्थान व बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त, आपात स्थिति में ऑक्सीजन प्लांट खराब होने पर भी निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति के बैकअप प्लान और नए पोस्टमार्टम हाउस में दरवाजे-खिड़की की मरम्मत सहित वहां पानी-बिजली की सुचारू व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार करने पर विमर्श हुआ। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चर्चा किए गए सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
23

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.