शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंगअभियान के क्रम में,42 बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री पकड़े गए, इससे पूरे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया,बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री इधर-उधर भागने लगे। छापेमारी दल के प्रभारी, अब्दुल हन्नानअंसारी ने संवाददाता को बताया कि ट्रेन संख्या12558/26502/ 75236/36342/15217/ 19038 में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान 42 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए।यात्रियों से जुर्माने के रूप में करीब 34 हजार की वसूली की गई।मजिस्ट्रेट,जन्नत मंजूर ने संवाददाता को बताया कि सभी यात्रियों से दंड राशि वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।अभियान के दौरान टीटीई,परवेजआलम खान,राकेश कुमार मिश्रा, विकास पांडे,मोहम्मद दाऊद पंकज प्रभाकर,अर्जुन कुमार चंदन कुमार,गणेश कुमार सहित स्थानीय थाना के पुलिस उपस्थित थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.