शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
लौरिया थाना क्षेत्र के धोबानी गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर 4 माह की गर्भवती विवाहिता को ससुराल पक्ष वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान लोरिया के धोबनी सुगौली गांव निवासी,धर्मेंद्र शाह की पत्नी, मधु देवी,उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है। मृतिका का मायका बैरिया थाना क्षेत्र के निमिया टोला,वार्ड नंबर 07 है,जो चार माह की गर्भवती बताई गई है। रितिका के मां ने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी की शादी 6 महीना पूर्व हुई थी,शादी के मौके पर दहेज में ₹5 लाख नगद,गाड़ी,सोने का जेवर
इत्यादि समान देकर विदा किया गया था,मगर फिर भी ससुराल पक्ष के द्वारा अपाची गाड़ी की मांग लगातार की जा रही थी,नहीं देने पर ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।बेटी का पति मुंबई में रहकर ड्राइवर का काम करता था,हफ्ता दिन पहले घरआया था,इसी दौरान ससुराल पक्ष कीओर से सूचना मिली कि आपकी बेटी फांसी लगाकर हत्या कर ली है।सूचना मिलते ही परिवारजन बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि बेटी का शव बिछावन पर पड़ा हुआ है,घर वाले फरार हो गए हैं।मृतिका की मां ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मृतिका की मां ने इस घटना में उसके पति,ससुर,देवर एवंअन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकरशव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।थानाअध्यक्ष,इंद्रजीत पासवान ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा, आवेदन केआधार परअग्रसर कार्रवाई की जा रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.