Tranding

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- एमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’

एमएलसी की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा ।

धनंजय कुमार शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

माननीय सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ‘दृष्टि’ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने एमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अतिरिक्त ऊर्जा, अल्पसंख्यक कल्याण, उद्यान विभाग, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन, पंचायती राज, पर्यटन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, युवा कल्याण, लोक निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उद्यमिता, श्रम एवं सेवायोजन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, समाज कल्याण, सहकारिता, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा लोक शिकायत विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े सुझाव रखे। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में माननीय विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
25

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.