Tranding

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर कि अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में शेरघाटी 2 पुलिस अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक राजन कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक राजन कुमार ने कहा कि बकरीद का त्योहार शांति पूर्वक से मनायें। पुलिस प्रशासन अपनी काम मुस्तैदी से करेगी, जो भी संवेदनशील जोन है उस पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बैठक में उपस्थित बारा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि केदार पासवान, पूर्व मुखिया अखिलेश मेहता, समाजसेवी निषाद अली खान, इंतेखाब खान,पंचायत समिति सदस्य गुलाम हैदर अली, बजरकर पंचायत के उपमुखिया मदन यादव, तारकेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
25

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.