Tranding

बेतिया नगर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

पर्व त्योहारों केअवसर के पूर्व

 पुलिस थानों में शांति समिति का बैठक काआयोजन होना एक आवश्यक प्रक्रिया है,इस बैठक में,पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में,बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बेतिया नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों,शिक्षाविद, समाजसेवियों,बुद्धिजीवियों एवं मीडिया बंधुओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने,अफवाहों पर ध्यान नहीं देने,किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने कीअपील की पर्व के दौरान सुरक्षा की व्यवस्था,यातायात नियंत्रण एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को लेकर भी चर्चा की गई।

थाना प्रशासन ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है,वहीं उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग करने,समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार,नगर थाना अध्यक्ष,धीरज कुमार,अपर थानाअध्यक्ष,नितिन कुमार, कालीबागअपर थानाअध्यक्ष सिमरन कुमारी,अपराध शाखा एवं पुलिस प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों के साथसाथ समाजसेवियों,शिक्षाविदों, गणमान्य व्यक्तियों ने इस शांति समिति की बैठक में भाग लेकर इस संदेश को आम किया कि हम सभी लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि इस पर्व के अवसर पर संवेदनशील होकर आसामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें,साथ ही सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले वायरल वीडियो, मनगढ़ंत खबर को ध्यान नहीं दें,अफवाहों पर भी ध्यान नहीं दें,अगर किसी तरह का कोईअप्रिय घटना होती है या इसकी सूचना मिलती है तो पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचना दें, ताकि पुलिस प्रशासन समय रहते घटनास्थल पर पहुंचकर इस पर काबू पा सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
24

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.