Tranding

डीएम-एसपी ने परतावल में किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बकरीद व आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से परतावल बाजार में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।अधिकारियों ने गोरखपुर - महराजगंज मार्ग, पनियरा–परतावल मार्ग तथा महराजगंज–चौक मार्ग पर पैदल भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा नमाज स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने और दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश देते हुए क्षेत्र में लगातार गश्त कर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Karunakar Ram Tripathi
21

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.