शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिले के बिटिया महीना तार मुख्य पथ पर बलसाड़ के नजदीक एक सड़क हादसे में एक बैंक कर्मी की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही बलथरथ थाने के पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। मृतक की पहचान विद्यानगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 निवासी कृष्ण शर्मा के पुत्र जितेश शर्मा के रूप में की गई है जितेश शर्मा ग्रामीण बैंक में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि घटना के समय जितेश शर्मा अपने घर से बैंक ड्यूटी के लिए जा रहे थे तभी बलथर के पास उनके बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई सूचना मिलती के पिता कृष्णा शर्मा अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे शव की पहचान कर इसकी पुष्टि की।प्रत्यक्ष व्यक्तियों ने संवाददाता को बताया कि जितेश शर्मा की गाड़ी और नियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसके कारण उनका सर से हेलमेट गिर गया,सड़क के किनारे गिर पड़े,सर में अधिक चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।बलथर थाना अध्यक्ष,ओमप्रकाश कुमार ने संवाददाता को बताया कि शव की पहचान कर ली गई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस घटना के चारों एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस घटना की जांच में जुटी है,बाइकअनियंत्रित होने से,या तेज रफ्तार से चलाने के कारण या किसीअन्य कारण से घटना घटी है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.